फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family attacked during bhajan kirtan, four policemen accused

Panipat News: भजन कीर्तन के दौरान परिवार पर हमला, चार पुलिसकर्मियों पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Family attacked during bhajan kirtan, four policemen accused
भजन कीर्तन के दौरान पर परिवार पर हमला, चार पुलिसकर्मियों पर आरोप
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पसीना कलां गांव में घर में भजन कीर्तन के दौरान एक परिवार पर चार पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पसीना कला निवासी सुशीला पत्नी सुभाष ने बताया कि उनका सुरजीत के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। वह जबरदस्ती प्लॉट पर कब्जा किए हैं। वह पुलिस में होने का गलत फायदा उठा रहे हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने घर में कीर्तन कराया था। घर पर सभी परिवार के सदस्य इकट्ठा थे। उन्होंने भजन कीर्तन शुरू ही किया था कि अनिल, कुलदीप, संजीव समेत लाठी डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। उक्त आरोपी हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है। उसकी सास कुसुम पर अनिल व सविता ने बालों को पकड़कर घसीटा। आरोप है कि वह छुड़ाने लगी तो कुलदीप, संजीव व सुनील और अंकित ने कपड़े फाड़ दिए। वह पुलिस को फोन करने लगे तो आरोपियों ने फोन छीन लिया।
विज्ञापन

भैंसों को चारा डालने जा रही महिला ने मारपीट का लगाया आरोप -
पसीना निवासी गीता ने बताया कि वह सुबह चार बजे पशुबाड़े में भैंसों को चारा डालने गई थी। उसके साथ उसकी बेटी नेहा भी थी। आरोप है कि गांव के ही निवासी सुभाष के बेटे तरुण ने उसकी कान की बाली उखाड़ ली। कुलदीप और हरदीप ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। तानिया, सोनिया डंडे लेकर आई और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कपड़े फाड़ दिए और दोनों भैंसों को खोलकर भगा दिया। जेठानी सविता पर सुभाष ने चाकू से हमला कर दिया। देवर संदीप बचाव करने आया तो उस पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि गुरचरन ने बेटी नेहा पर हथोड़े से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- राकेश कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed