Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory gatekeeper killed after being hit by a speeding motorcycle on Floor Chowk Road

Panipat News: फ्लोर चौक रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फैक्टरी गेटकीपर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Factory gatekeeper killed after being hit by a speeding motorcycle on Floor Chowk Road
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र स्थित एंडेल डेकोर्स फैक्टरी के गेटकीपर मुकेश कुमार (41) की वीरवार शाम को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। वे करीब 15 साल से पानीपत में काम कर रहे थे और कंपनी परिसर में बने रिहायशी कमरों में ही रहते थे।

कंपनी के मास्टर यूनुस ने बताया कि वे मुकेश कुमार के साथ वीरवार शाम को पैदल ही सब्जी लेने फ्लोर चौक रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मुकेश को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक चालक मौके से भाग गया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed