{"_id":"6b080e707a0fb6b02e0d90c2","slug":"explained-the-historical-significance-of-the-constitution-panipat-news-c-244-1-pnp1006-168239-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संविधान के ऐतिहासिक महत्व को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संविधान के ऐतिहासिक महत्व को बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा वीरवार को संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिओम ग्रोवर ने की व संचालन डॉ. प्रदीप कुमार ने किया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. रामनिवास ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व और उसकी निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने संविधान लागू होने से पूर्व की शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान के कारण ही देश में राजतंत्र के स्थान पर एक सशक्त गणतांत्रिक प्रजातंत्र की स्थापना संभव हो सकी। डॉ. रामनिवास ने संविधान सभा के गठन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पी बताया। इस मौके पर डॉ. श्रीराम, डॉ. रेणु, डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. खुश नंदन व डॉ. बलिंद्र गुलिया मौजूद रहे।