Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Expansion of e-bus services across several routes; operations to Sithana also commenced.

Panipat News: ई-बसों का कई रूटों पर विस्तार, सिठाना के लिए भी शुरू हुआ संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Expansion of e-bus services across several routes; operations to Sithana also commenced.
पुराना बस स्टैंड स्थित ई डिपो में खड़ी ई बसे। संवाद
बरसत रूट पर दो की जगह चलेंगी तीन बसें, दिल्ली आईएसबीटी के लिए भी बढ़ाई एक बस; किराया 140 रुपये निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शहर में ई-बसों का कई रूटों पर विस्तार किया है। सिठाना गांव के लिए एक नई ई-बस का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा बरसत और दिल्ली आईएसबीटी रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। सिठाना गांव के लिए शुरू की गई ई-बस का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पहले गांव के लोगों को शहर आने-जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

इसी तरह बरसत रूट पर पहले दो ई-बसें चलती थीं, जिनकी संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। बापौली रूट पर चार ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली आईएसबीटी के लिए पहले 10 बसें चलती थीं, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई है। दिल्ली आईएसबीटी तक का किराया 140 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मुकेश, सतीश और अशोक ने बताया कि ई-बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। पहले निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां मनमाना किराया वसूला जाता था और समय पर वाहन भी नहीं मिलते थे। अब ई-बसों से सुविधाजनक और समय पर सफर करना आसान हुआ है। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को मिल रहा है।


अन्य रूटों पर भी बढ़ाई जाएंगी बसें

रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि ई-बसों के संचालन के विस्तार के लिए लगातार सर्वे किया जा रहा है। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या के आधार पर ई-बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।

22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed