{"_id":"6699b82d5023e20b2e0dd337","slug":"electric-current-came-in-the-house-during-rain-five-year-old-girl-got-burnt-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121303-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश में मकान में आया करंट, पांच साल की बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश में मकान में आया करंट, पांच साल की बच्ची झुलसी
विज्ञापन
पानीपत। कुलदीप नगर में बारिश में अचानक एक मकान में करंट आ गया। घर में खेलते हुए पांच साल की बच्ची ने लोहे के गेट को छू लिया। बच्ची को करंट लगा और झटके के साथ वह दूर जा गिरी। उसके हाथ झुलस गए। मकान मालकिन व उसकी मां उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। यहां बच्ची का इलाज किया गया। बच्ची की हालत गंभीर है। इसलिए यहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। करंट लगने से बच्ची का ह्दय भी प्रभावित हुआ है।
कुलदीप नगर निवासी अखीला ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे बारिश आ गई थी। वह कमरे में अंदर काम कर रही थी। उसकी पांच साल की बच्ची अलीशा भी उसके कमरे में ही खेल रही थी। खेल हुए वह अचानक गेट के पास चली गई। उसने जैसे ही गेट छुआ उसको तेज करंट लगा और वह दूर जाकर गिरी। वह बेहोश हो गई। उसके हाथ जल गए। उसके शोर मचाने पर यहां लोग इक्कट्ठा हो गए। वह मकान मालकिन की मदद से अलीशा को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।