फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to a rift with her husband, she hanged herself to death

Panipat News: पति संग अनबन के चलते फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
Due to a rift with her husband, she hanged herself to death
समालखा। समालखा थाना के अंतर्गत भापरा रोड पर फंदा लगाकर जान देने वाली महिला सपना ने चार साल पहले आजमगढ़ के आशुतोष मौर्य के साथ प्रेम विवाह किया था। अब दोनों में अनबन रहती थी। इसी के चलते सपना ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। थाना समालखा की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोंं को सौंप दिया।
विज्ञापन

आशुतोष मौर्य ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। उसने सपना (25) के साथ 2021 में प्रेम विवाह किया था। वे इसके बाद समालखा में भापरा रोड पर आकर रहने लगे। वह मजदूरी करता था और सपना घर पर रहती थी। उनको कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। उनके बीच वीरवार को भी विवाद हो गया था। वह सुबह ही अपने काम पर चला गया था। उसे दोपहर के समय सूचना मिली की सपना ने फंदा लगा लिया है। वह तुरंत घर पहुंचा।
विज्ञापन

उस समय कमरे का दरवाजा बंद था। उसने अंदर जाकर देखा तो सुमन फंदे पर लटकी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। थाना समालखा की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज किए। एकता विहार कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी भांजी सपना ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। वह इसके बाद अपने पति के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed