फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for stoppage of Vande Bharat train in Panipat, Union Minister Manohar Lal assured solution

Haryana: पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिया समाधान का आश्वासन

Thu, 23 Jan 2025 12:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Jan 2025 12:54 PM IST
सार

पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा, जिससे पानीपत के औद्योगिक और व्यापारिक महत्व को और बल मिलेगा।

विज्ञापन
Demand for stoppage of Vande Bharat train in Panipat, Union Minister Manohar Lal assured solution
केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल वीरवार को शताब्दी ट्रेन से पानीपत पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग मुख्य रूप से उठाई गई।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सुबह करीब 8:45 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनका स्वागत उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, केंद्रीय मंत्री के जिला प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश नांगरू और दीपक सलूजा सहित अन्य नेताओं ने किया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शताब्दी से उतरने के बाद, मंत्री ने विश्राम गृह में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग
इस बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश नांगरू ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पानीपत में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। उन्होंने बताया कि पानीपत एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है, जहां विदेश और दिल्ली से व्यापारी नियमित रूप से आते-जाते हैं। वर्तमान में कई वंदे भारत ट्रेनें पानीपत से गुजरती हैं, लेकिन इनमें से किसी का ठहराव नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि अप और डाउन में कम से कम एक वंदे भारत ट्रेन का ठहराव पानीपत में किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिया आश्वासन
मनोहर लाल ने इस मांग को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय को केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत कर ठहराव के मुद्दे पर समाधान निकालने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed