फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of woman who came to daughter's in-laws' house found in pond

Panipat News: बेटी की ससुराल आई महिला का तालाब में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman who came to daughter's in-laws' house found in pond
पानीपत। अजीजुल्लापुर गांव के तालाब में 65 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। महिला मूल रूप से कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के बड़तौली गांव की थी और यहां अपनी बेटी के ससुराल आई थी। बेटी यमुनानगर शादी समारोह में गई हुई थी। महिला का शव पाकर गांव में हड़कंप मच गया। प्रथमदृष्टया पैर फिसलकर तालाब में गिरना सामने आया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस व एफएसएल टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिलासाराम ने बताया कि अजीजुल्लापुर गांव के तालाब में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के बड़तौली गांव निवासी केला (65) के रूप में हुई। वह यहां तीन महीने पहले अपनी बेटी ममता के ससुराल आई थी। शुक्रवार को ममता और उसका परिवार यमुनानगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। केला घर की देखभाल कर रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकली थी, उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम चार बजे उसका शव तालाब में मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

बच्चों के पत्थर फेंकने पर शव मिला तो मचाया शोर
ग्रामीण सुरेश ने बताया कि शनिवार सायं करीब साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। इसके बाद बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। कुछ बच्चों की नजर तालाब पर गई। उन्होंने बॉल देखकर पानी में पत्थर फेंके तो महिला के शव को लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


हादसा है या हत्या पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
महिला की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। ये हत्या है या हादसा इसका खुलासा रविवार को होने वाले पोस्टमार्टम से होगा। पुलिस की प्रथम दृष्टि से ये हादसा माना जा रहा है, क्योंकि पुलिस को तालाब के पास फिसलने जैसे कुछ निशान मिले है और केला की बेटी का घर भी तालाब के बिल्कुल सामने है।



वर्जन
तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर बिलासा राम, प्रभारी, 13-17 सेक्टर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed