{"_id":"670b00dbeba1a47a7f0f1b24","slug":"dead-body-of-sdo-of-sugar-mill-found-in-canal-on-third-day-panipat-news-c-244-1-pnp1004-125748-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शुगर मिल के एसडीओ का तीसरे दिन नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शुगर मिल के एसडीओ का तीसरे दिन नहर में मिला शव
विज्ञापन
पानीपत। शुगर मिल के सिविल एसडीओ प्रदीप राठी का शव शनिवार सुबह नामुंडा गांव के पास नहर से मिला है। वह दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुगर मिल के अधिकारी, कर्मचारी व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार क लिए यमुनानगर अपने पैतृक गांव चले गए।
गौरतलब है कि एसडीओ प्रदीप राठी वीरवार सुबह करीब चार बजे घर से सैर के लिए निकले थे। जो वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज कर ली थी। छानबीन में सामने आया था कि एसडीओ करीब पांच बजे देशवाल चौक के पास टहलते नजर आ रहे हैं लेकिन इससे आगे दिखाई नहीं दिए। उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। शुगर मिल प्रबंधन ने भी एसडीओ की जांच पड़ताल के लिए मिल कर्मचारियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी नहर के आसपास लगा दी। शनिवार सुबह करीब सात बजे नहर में शव मिलने की सूचना पर सभी मौके पर पहुंचे। शिनाख्त में शव एसडीओ प्रदीप राठी का मिला।
बॉक्स
कामकाज में दबाव के चलते थे परेशान
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ की पत्नी सुदेश ने बताया था कि वे पिछले कई दिनों से विभागीय कामकाज की वजह से तनाव में थे। वीरवार सुबह वे सैर करने के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। अपने स्तर पर उन्होंने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वर्जन
थाना मॉडल टाउन के प्रभारी गौरव ने बताया कि दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एसडीओ प्रदीप राठी का शव शनिवार सुबह नामुंडा गांव के पास नहर से मिला है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।