{"_id":"66d50e451ca03e7e2902d65a","slug":"dead-body-of-newborn-found-in-delhi-parallel-canal-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123581-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में उतराया मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में उतराया मिला नवजात का शव
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर से एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात करीब 24 घंटे पहला जन्मा प्रतीत होता है। लड़का का शव नहर में उतराया हुआ जा रहा था। विराट नगर के एक युवक की नजर पड़ी और उसने शव को नहर से बाहर निकाला। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इसमें अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इम्पीरियम होम निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम करीब पौने छह बजे दिल्ली पैरलल नहर पर था। इसी दौरान उसे नदी में एक नवजात शिशु बहता हुए दिखाई दिया। उसको लग रहा है कि किसी औरत ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसे पैदा कर नदी में फेंक दिया है। देखने में लगा कि ये नवजात लड़का करीब 24 घंटे पहले ही पैदा हुआ होगा। उसने उसे नदी से निकाल लिया और पटरी पर रख दिया। इसके सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वजीर, जितेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच अधिकारियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी और एफएसएल टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को पहचान के लिए अस्पताल के शव गृह रखवा दिया। वहीं, शिकायतकर्ता श्याम सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली पैरलल नहर से नवजात के शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें श्याम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।