{"_id":"60c8f6138ebc3e331d4acfe0","slug":"d-panipat-news-knl73287383","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को छोड़कर सभी रूटों पर शुरू हुईं रोडवेज की बसें , रोज 70 बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को छोड़कर सभी रूटों पर शुरू हुईं रोडवेज की बसें , रोज 70 बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के डेढ़ महीने के बाद ढील मिलते ही यूपी को छोड़कर पानीपत डिपो से 80 प्रतिशत बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पानीपत डिपो से 70 बसों का संचालन दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए हो चुका है। अभी तक प्रदेश सरकार के पास यूपी सरकार की तरफ से बसों को चलाने की अनुमति नहीं मिली है, जिसकी वजह से अभी यूपी की तरफ बसें नहीं जा सकेंगी। राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चिंतपूर्णी, पंजाब के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अभी यूपी की सरकार से बसों के संचालन की अनुमति नहीं मिली है। रोडवेज विभाग का कहना है कि अनुमित मिलते ही यूपी के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बसों का संचालन शुरू होने के कारण बस डिपो में यात्री भारी संख्या में आना शुरू हो गए हैं। डिपो की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है, लेकिन सभी यात्री गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन में थोड़ी ढील के बाद हरिद्वार और चिंतपूर्णी के लिए बसें चलाए जाने की मांग सबसे ज्यादा थी। अब हरिद्वार के साथ ही लोग चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए भी जा सकेंगे।
पानीपत डिपो से धीरे-धीरे बसों का संचालन पहले की तरह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अभी 121 में से 70 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यूपी छोड़ सभी रूट के लिए बस पहले की तरह ही चलाई जा रही है।
विज्ञापन
-कर्मवीर सिंह, ट्रैफिक मैनेजर, पानीपत।