फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

हेलीपैड पर पक्षियों को दाना डालने जा रहे दुकानदार को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
d
सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड के पास पक्षियों को दाना डालने जा रहे दुकानदार को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दुकानदार सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे पीजीआई खानपुर रेफर किया। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप की सुभाष कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि पिता सुरेंद्र शर्मा (55) की तहसील कैंप में वेल्डिंग की दुकान है। पिता रोज की तरह सोमवार को बाइक पर सवार होकर पक्षियों को दाना डालने के लिए सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड पर जा रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर चल रहा था। जब वह हेलीपैड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए एक बाइक चालक ने उनके पिता की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनके पिता सड़क पर जा गिरे। सड़क पर सिर लगने से उनका खून बहने लगा। वह पिता को संभालने लगा तो इसी का फायदा उठाकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वह राहगीरों की मदद से पिता को सामान्य अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। वह बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी दामाद की मौत
बेटे रोहित ने बताया कि वह दो भाई है। दोनों अपने पिता के साथ दुकान पर ही काम करते है। छह माह पहले उनके जीजा की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पिता का भी आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ गया और वह रोजाना पूजा पाठ करने के बाद सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपैड पर पक्षियों को दाना डालने के लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बेटे के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला
पानीपत। होमगार्ड देवेंद्र ने बताया कि वह सेक्टर 11-12 चौकी में तैनात है। वह 13 जून को रात 11 बजे अपने साथी संदीप के साथ गश्त करने के लिए अनाज मंडी गेट के पास जा रहा था। जब वह खादी आश्रम के सामने लोहे के पुल के पास पहुंचे तो जीटी रोड पर एक युवक पड़ा दिखा। उसके पास गए तो युवक का अज्ञात वाहन ने सिर कुचला हुआ था, जिसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed