{"_id":"6070acf98ebc3e5902117442","slug":"d-panipat-news-knl667451119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों सवा प्रतिशत आढ़त किसानों को मिलेगी, दिए जाएंगे अस्थायी आढ़ती के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों सवा प्रतिशत आढ़त किसानों को मिलेगी, दिए जाएंगे अस्थायी आढ़ती के लाइसेंस
विज्ञापन
पानीपत। गेहूं की फसल को हैफेड के माध्यम से मंडियों में बेचने वाले किसानों को सरकार की ओर से आढ़तियों को दी जाने वाली ढाई प्रतिशत आढ़त का सवा प्रतिशत दिया जाएगा। जिससे गेहूं खरीद में कोई बाधा न आए। साथ ही अस्थायी तौर पर आढ़ती के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से दिए जाएंगे, ताकि खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बाबरपुर और पानीपत अनाज मंडी का दौरा करने के बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। फिलहाल यह प्रक्रिया पानीपत, मडलौडा, बाबरपुर और समालखा अनाज मंडी में रहेगी। जिला परिषद के माध्यम से श्रमिकों की समस्या भी हल की जाएगी और मनरेगा के तहत श्रमिकों से मंडियों में काम कराया जाएगा। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने सभी मंडियों में हेल्पलाइन डेस्क बनाने और बिजली, पानी इत्यादि की समस्याएं भी दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल पाटिल, तहसीलदार कुलदीप मलिक, डीएफएससी सुभाष सिहाग के अलावा मार्केट कमेटी सचिव और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में दें शिकायत
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसान किसी समस्या पर मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में शिकायत दें। उन्होंने सभी मार्केट कमेटी सचिवों को निर्देश दिया कि जिन किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने में दिक्कत आ रही है, सचिव संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से कानूनगो और पटवारियों से संपर्क करें और किसानों की समस्या को दूर करें। पोर्टल खुला है इसलिए सभी किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। इस पोर्टल की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया है।