फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

उरलाना कलां में सीएम फ्लाइंग स्कवायड की रेड, तीन दुकानों से भरे दूध, खोया व कलाकंद के 12 सेंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
d
मतलौडा खंड के गांव उरलाना कलां में सोमवार को सीएम फ्लाइंग स्कवायड टीम ने दुग्ध पदार्थों की फैक्टरी पर रेड मारी। इस दौरान टीम के साथ खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम भी मौजूद रही। दोनों विभागों की टीमों ने तीन फैक्टरियों के गोदामों व दुकानों से करीब आठ सैंपल भरे। सैंपलों में सूखे दूध, स्क्मिड मिल्क, खोया व कलाकंद के सैंपल इकट्ठे कर लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजे गए। खास बात देखने में ये रही कि करीब तीन दिन पहले खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा यहां से सैंपल भरे गए थे, लेकिन कार्रवाई सही तरीके से नहीं हो पाने की वजह से किसी ने सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड को मिठाईयों के बड़े स्तर के कारोबार की छानबीन करने की शिकायत दी। जब सीएम फ्लाइंग स्कवायड की टीम गांव में पहुंची तो अधिकतर मिठाई विक्रेता फैक्टरियों, गोदामों व दुकानों पर ताला लगाकर अंडरग्राउंड हो गए। टीम को सिर्फ तीन दुकानों के माल के सैंपल लेने का ही मौका मिला।
विज्ञापन

उललाना कलां ही खोया उत्पादन और सप्लाई का हब
उरलाना कलां खोया उत्पादन और सप्लाई करने का जिला में सबसे बड़ा हब है। यहां 50 से भी ज्यादा भट्ठियां रोजाना चलाई जा रही हैं। करीब 20 बड़ी फैक्ट्रियां व गोदाम भी इसी गांव में हैं। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि यहां के व्यापारी इसे कम ही स्टॉक में लगा पाते हैं। ज्यादातर तैयार माल ताजा ही एक्सपोर्ट कर दिया जाता है। यहां से पूरे प्रदेशभर में डिलिवरी की जाती रही है। सोमवार की कार्रवाई में टीम ने मुकेश, संदीप व टेकचंद भाटिया की मिठाई की दुकानों और गोदामों से से सैंपलों भरे।
विज्ञापन

दूध के पाउडर से खोया निकालने की शिकायत
बताया जाता है कि यहां पर दूध के सूखे पाउडर से पहले दूध तैयार किया जाता है, फिर इसे धधकती भट्ठियों में पकाकर मावा निकाला जाता है। जबकि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के नियमानुसार ये सही नहीं है। दूसरी ओर टीम इनके सैंपल भरकर भेजती है तो इनकी रिपोर्ट को भी आने में कई महीने तक का समय लग जाता है। कई बार तो साल दो साल बाद रिपोर्ट आती है। तब तक मिठाई बनाने वाला और विक्रेता दोनों गायब हो चुके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों से लिए ये 8 सैंपल
सरदारजी की फैक्टरी से मिल्क केक, खोये की बर्फी, सूखे दूध, फुल फैट दूध के सैंपल भरे।
टेकचंद भाटिया डेयरी फुल फैट दूध का सैंपल लिया।
मुकेश शर्मा फैक्टरी 3 खोये की बर्फी, दूध, चीनी के सैंपल लिए।
उरलाना कलां में दुग्ध उत्पादों की फैक्टरियों से जिले भर की दुकानों पर मिठाई सप्लाई की जाती है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग स्कवायड टीम के साथ यहां से आठ सैंपल भरे गए हैं। इसमें तैयार की गई मिठाईयों के साथ-साथ सूखे सामान के भी सैंपल लिए गए हैं। एक माह में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निमयमानुुसर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. शामलाल, अधिकारी, फूड एंड सेफ्टी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed