फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cylinder and five injured in fire

सिलेंडर में आग से पांच झुलसे

Mon, 23 Sep 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 23 Sep 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cylinder and five injured in fire
पानीपत में शहर के उझा रोड साईं मंदिर के पास गैस का छोटा सिलेंडर लीक होने से लगी आग से दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए और आसपास के अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसा गैस सिलेंडर की लीकेज ठीक करते समय पड़ोसी ने खाना बनाने के लिए जलाने से हुई। इनमें से चार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और एक को घर पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इनमें से दो की हालात गंभीर है। आगजनी में एक परिवार के कमरे में रखे 50 हजार और अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगों ने आगजनी पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटना निवासी रवि एक एक्सपोर्ट हाउस में ठेेकेदार है और परिवार समेत उझा रोड पर एक मकान में रहता है। वह सोमवार सुबह ड्यूटी जाने और उसकी पत्नी किरण देवी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी समय उनके घर में रखा गैस का छोटा सिलेंडर लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी के कहने पर रवि लीक सिलेंडर को कमरे के बाहर रखकर ठीक करने लगा। इसी समय पड़ोस की एक महिला ने खाना बनाने के लिए आग जला दी। उसके आग जलाते ही हवा में फैली गैस ने आग पकड़ ली और रवि के कमरे में आग लग गई।

आगजनी में रवि, उसकी पत्नी किरण, आठ साल की बेटी रेखा और पड़ोस में रहने वाला दीपक और सामने खाना बना रही राजू की पत्नी झुलस गई। आसपास के लोगों ने रवि, किरण, रेखा और दीपक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और राजू की पत्नी का वहीं पर प्राथमिक उपचार कर दिया। सिविल अस्पताल में रवि और किरण की हालात गंभीर है।


नकदी समेत जला सारा सामान

छोटे सिलेंडर में लगी आग में रवि के सारे सपनों को धुएं में उड़ा दिया। रवि की बहन बेबी ने बताया कि रवि एक एक्सपोर्ट हाउस में ठेकेदारी करता था। वह एक माह पहले ही दूसरे एक्सपोर्ट हाउस से यहां आया था और उझा रोड पर रहने लगा। आग से रवि के घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, टीवी, मोबाइल, कपड़े, राशन समेत कमरे में रखा सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed