फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd will gather on Yamuna bank on Ganga Dussehra festival

Panipat News: गंगा दशहरा पर्व पर यमुना तट पर उमड़ेगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Crowd will gather on Yamuna bank on Ganga Dussehra festival
सनौली। इस बार यमुना में जल स्तर बढ़ने से आने वाली 30 मई को ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर सनौली यमुना पुल घाट पर स्नान और मेले के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में ही विशेष उत्साह है। दो दिन पहले ही यमुना के आसपास स्टॉल लगाने के लिए दुकानदार आ गए हैं। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है और यह हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। गंगा दशहरा पर जिले के हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए आते हैं और गंगा दशहरा पर यमुना पर बड़ा मेला लगता है। इस साल गंगा दशहरा पर्व 30 मई को मनाया जाएगा। हालांकि पिछले दो साल से यमुना में पानी नाममात्र होने से गंगा दशहरा पर श्रद्धालु यमुना में स्नान नहीं कर पाए थे। इस बार यमुना में पानी का प्रवाह ठीक है और सभी श्रद्धालु यमुना में स्नान कर सकेंगे। यमुना सुधार समिति सहित कई संगठनों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल ने बताया कि यमुना घाट की पहले से ही सफाई कराई जाएगी और स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं यमुना किनारे स्थित मंदिर के पुजारी सुभाष गिरी महाराज और आचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरा पर इस बार करीब 50 हजार श्रद्धालओं के यमुना में स्नान करने के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की लगाई ड्यूटी : थाना प्रभारी
सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई महाबीर सिंह ने बताया कि गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हरिद्वार हाईवे पर वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने को लेकर भी अलग से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed