फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crook Praveen alias Sonu arrested in encounter sent to jail

Panipat News: मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश प्रवीन उर्फ सोनू को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crook Praveen alias Sonu arrested in encounter sent to jail
पानीपत। सीआईए-1 ने ढोडपुर के पास मुठभेड़ के दौरान पकड़े बदमाश प्रवीन उर्फ सोनू का शनिवार को मेडिकल कराया । रिपोर्ट में स्वास्थ्य सही मिलने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही एसआईटी प्रभारी डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने सामान्य अस्पताल में भर्ती प्रवीन उर्फ सोनू के बयान दर्ज किए थे। एसआईटी ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि पानीपत में दो कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल बदमाश प्रियव्रत उर्फ फौजी के छोटे भाई राकेश उर्फ राका और प्रवीण उर्फ सोनू जाट की गिरफ्तारी के लिए उनके कई ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सीआईए 2 ने सात जुलाई की रात आठ बजे गुप्त सूचना पर ढोडपुर के पास सिल्वर रंग की बलैनो कार में राकेश और सोनू को पकड़ने का प्रयास किया, इस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, इसमें राकेश और सोनू के पैरों में दो-दो गोली लगी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर राकेश की मौत हो गई और सोनू को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। वहीं राकेश के परिजनों ने मुठभेड़ को षडयंत्र बताते हुए पुलिस पर राकेश की हत्या करने का आरोप लगाया था और एसआईटी गठित करने की मांग की थी। इसके बाद एसपी अजीत सिंह शेखावत ने डीएसपी धर्मबीर खर्ब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। इसके अलावा एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। नौ जुलाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने 11 जुलाई को राकेेश के शव का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed