{"_id":"610e505765cec4282923e008","slug":"woman-beats-a-man-with-her-husband-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पानीपत में पिटाई कांड: स्कूटी सवार महिला ने कार रुकवाकर युवक को बैट से पीटा, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब पानीपत में पिटाई कांड: स्कूटी सवार महिला ने कार रुकवाकर युवक को बैट से पीटा, वीडियो भी बनाया
Sat, 07 Aug 2021 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा/पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:50 PM IST
सार
महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बैट और हॉकी से बीच सड़क पर युवक की पिटाई की। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
पिटाई।
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में एक लड़की द्वारा कैब ड्राइवर को पीटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पानीपत के मतलौडा में भी एक पिटाई कांड हो गया। स्कूटी सवार एक महिला ने गांव शेरा के पास एक कार को रुकवाया और फिर उसमें बैठे युवक को पीट दिया।
विज्ञापन
महिला ने कॉल कर पति और उसके दोस्त को भी बुला लिया और युवक की हॉकी-बैट से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। मतलौडा पुलिस ने पीड़ित बलराज शर्मा की शिकायत पर महिला, उसके पति और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित बलराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त शुभम और ब्रिजेश के साथ कार से अपने गांव गोल्ली जा रहा था। एक महिला स्कूटी पर उनके पीछे चल रही थी। गांव शेरा आते ही महिला ने कार को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और अपने पति भूप सिंह को भी बुला लिया। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बैट और हॉकी से बीच सड़क पर उनकी पिटाई की। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गांव माजरा के रहने वाले हैं और धमकी दी है कि उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन