फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rap-news-pnp

महिला के साथ सामूहिक दुराचार

Wed, 09 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने उसी कॉलोनी के तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला शहर की एक अन्य कॉलोनी की है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन को नामजद कर चार के खिलाफ सामूहिक दुराचार व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। उसने कॉलोनी निवासी प्रवीण, बोबी व सोनू समेत एक अन्य युवक ने उसके साथ दुराचार किया। महिला का आरोप है कि चारों ने सोनू के मकान पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने उसको दुराचार की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत पर प्रवीण, सोनू व बोबी को नामजद कर चार के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि महिला थाना पुलिस को शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने दुराचार व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर चार के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed