{"_id":"57e965c44f1c1b653b573d56","slug":"panipat-home-coming-dature-chenchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सो रही नाबालिग से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर सो रही नाबालिग से छेड़छाड़
amar ujala beuro panipat
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
शहर की भारत कालोनी में घर में सो रही नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
भारत कालोनी निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर की रात को वह अपनी 16 वर्षीय लड़की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी।
रात करीब एक बजे उनकी कालोनी का ही एक युवक उनके घर में घुस गया। इस दौरान आरोपी उसकी सो रही लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी लड़की जब नींद से जागी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य जागे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने घटना की सूचना महिला पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक विकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई शीलावंती का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।