फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, accident, die, bike, rider

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
panipat, accident, die, bike, rider
पानीपत - फोटो : bureau
पानीपत-हरिद्वार रोड पर गांव निंबरी के पास बाइक की भिड़ंत बुग्गी से हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा दोस्त बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मरने वाला युवक एचएसएससी के क्लर्क के एग्जाम के लिए दोनों दोस्तों को बाइक पर गांव जलमाना से पानीपत बस स्टैंड पर छोड़ने आ रहा था। राहगीरों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बुग्गी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सनौली रोड पर गांव निंबरी के पास बाइक और बुग्गी की भिड़ंत हो गई। इसमें गांव जलमाना निवासी बलिंद्र (22) की मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में अंकुर बाल-बाल बच गया।

बलिंद्र के पिता जनेश्वर ने बताया कि रवि और अंकुर दोनों बारहवीं पास हैं। दोनों ने एचएसएससी के क्लर्क की परीक्षा का फार्म भरा था। दोनों का रविवार को कैथल में एग्जाम था। बलिंद्र रविवार सुबह दोनों को बाइक से पानीपत बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था।

गांव निंबरी के पास बाइक रॉन्ग साइड आ रही बुग्गी से भिड़ गई। हादसे में बलिंद्र और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंकुर बच गया। हादसे के बाद बुग्गी चालक बुग्गी छोड़कर भाग गया।

स्थानीय लोगों ने बलिंद्र और रवि को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां बलिंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने रवि को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।


गांव निंबरी के पास बाइक और बुग्गी में भिड़ंत हो गई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बुग्गी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजय कुमार, प्रभारी थाना सदर पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed