फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot, police, haryana, panipat, arrest, three

व्यवसायी से चार लाख लूट में तीन दबोचे

Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Loot, police, haryana, panipat, arrest, three
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने शहर के अंतर्गत वीर भवन चुंगी के पास 27 अगस्त की रात को व्यवसायी गुलशन निवासी वीर भवन चुंगी से चार लाख रुपये की लूट की वारदात में तीन को दबोचा है। बदमाश फिर से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बुधवार को लूट की वारदात का पटाक्षेप किया। प्रवीण कुमार ने बताया कि एसपी राजेश दुग्गल के आदेशानुसार स्पेशल स्टाफ टीम देर रात को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान रात दो बजे टीम को गुप्त सूचना मिली की नूरवाला गैस गोदाम के पास चार-पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम नूरवाला गैस गोदाम के पास पहुंची तो सभी आरोपी पुलिस टीम की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पांचों आरोपियों को काबू करने मे सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी कट्टे, तीन कारतूस, लोहे की एक रॉड व एक बैट्री बरामद की। आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी हड़ताड़ी, जोगेंद्र उर्फ जोगा उर्फ ताऊ निवासी विकाश नगर पानीपत, सुनील उर्फ खट्टर निवासी निंबरी, संजीव उर्फ मुन्ना निवासी सुखपुरा चौक रोहतक, राहुल निवासी समर गोपालपुर रोहतक के रूप मे हुई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की वे राहगीरों को लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने पांचों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से संजीव उर्फ  मुन्ना व राहुल को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया व बाकी बचे तीन आरोपी कुलदीप, जोगेंद्र उर्फ जोगा उर्फ ताऊ, सुनील उर्फ खट्टर से पूछताछ करने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से चार वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमे से दो वारदात जिला पानीपत, एक वारदात घरौंडा जिला करनाल और एक वारदात जिला सोनीपत की शामिल है। पुलिस के अनुसार थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 27 अगस्त को तीनों आरोपियों ने वीर भवन चुंगी के पास रात करीब नौ बजे व्यवसायी गुलशन जुनेजा निवासी वीर भवन चूंगी से चार लाख रुपयों से भरा बैग छिनकर फरार हो गए थे। थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 21 सितंबर को नैफ्था प्लांट के पास से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिला करनाल के थाना घरौंडा क्षेत्र के अंतर्गत में 12 सितंबर को एक फैक्ट्री के अंदर घुसकर 10 हजार रुपये लूटे थे। जिला सोनीपत से करीब दो महीने पहले एक बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चार लाख रुपये की लूट में से एक लाख दो हजार रुपये की रिकवरी कर ली है। इसके अलावा मतलौडा व सोनीपत थाने के अंतर्गत चोरी मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed