फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   home guard, panipat, haryana

होमगार्ड का गिरेबां पकड़ा, पुलिस कर्मियों को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
home guard, panipat, haryana
हाोम गाऱ्ड - फोटो : पानीपत
पानीपत। पानीपत में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य द्वारा होमगार्ड के जवान का गिरेबां पकड़ने और पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रामलाल चौक पर जमकर हंगामा मचा। मामला बढ़ने पर एक तरफ एसएचओ व दूसरी तरफ भाजपा नेता पहुंचे। कई घंटे चली गहमा-गहमी के बीच दोनों ने एक दूसरे से गलती मानी और तब जाकर मामला शांत पड़ा।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सोमवार सुबह रामलाल चौक पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य विजय कुमार वशिष्ठ निवासी सेक्टर-12 का पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ चालान को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक दूसरे की गिरेबां पकड़ लिया। विवाद चालान किए जाने को लेकर हुआ था। होमगार्ड के जवान रामभज ने बताया कि सुबह वह रामलाल चौक पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। उसने लाल बत्ती की और बिना नंबर प्लेट के आ रही एक्टिवा को रुकवाया। आरोप है कि एक्टिवा चालक विजय वशिष्ठ ने एक्टिवा नहीं रोकी और उसके साथ बदतमीजी की। उसने विजय वशिष्ठ को एक्टिवा साइड में लगाने के लिए कहा तो विजय वशिष्ठ ने उसका गिरेबां पकड़ लिया और उसको धक्के मारते हुए एएसआई राजबीर सिंह के पास ले आया। विजय वशिष्ठ ने एएसआई राजबीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जबकि वे सिर्फ विजय वशिष्ठ को एक्टिवा के कागजात दिखाने के लिए बोल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, विजय वशिष्ठ ने पुलिस के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि होमगार्ड के जवान रामभज ने एक्टिवा रुकवाने की बजाय एक्टिवा से सीधा चाबी निकाल ली। होमगार्ड के जवान ने उससे बदतमीजी से बात की और उसके साथ धक्का मुक्की भी की। विजय वशिष्ठ ने थाना मॉडल टाउन में तैनात राजबीर सिंह व हैड कांस्टेबल जसबीर सिंह पर धक्का मुक्की व बदतमीजी करने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों में विवाद को देखकर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। पुलिस विजय वशिष्ठ को एक्टिवा के कागजात दिखाने के बोल रही थी तो विजय वशिष्ठ उनकी शिकायत करने के लिए अड़े थे। उनके बुलावे पर वकील भी आ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तनातनी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ व भाजपा नेता भी पहुंचे
मामला बढ़ते देख एसएचओ मॉडल टाउन विपिन कादियान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों तरफ के लोगों को शांत किया। इसी बीच निगम पार्षद लोकेश नागरू व कई अन्य नेता भी पहुंच गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। यहां पर लंबे समय तक चली बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में सुलह हो गई। पुलिस को राजनीतिक दबाव के चलते एक्टिवा को बिना चालान किए ही छोड़ना पड़ा।

वर्जन
होमगार्ड का जवान सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसने एक्टिवा को रुकवाने की कोशिश की थी, लेकिन युवक ने उसके साथ काफी धक्का मुक्की की। युवक ने मेरे साथ भी काफी बदतमीजी की थी। बाद में युवक व होमगार्ड के जवान ने एक दूसरे से माफी मांगकर विवाद को शांत किया।

राजबीर सिंह, एएसआई, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।

वर्जन
रामलाल चौक पर विजय वशिष्ठ व एक होमगार्ड कर्मी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। हम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों को सुना और दोनों पक्षों को अपनी-अपनी गलती का अहसास हो गया। इसके बाद मामला निपट गया।
विपिन कादियान, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed