फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Encounter in Panipat, firing on police, constable shot in shoulder, accused absconding

Haryana: बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में दाखिल कराया

Thu, 14 Nov 2024 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 01:09 AM IST
सार

आरोपी बदमाश अपनी बाइक को छोड़ पुलिसकर्मी की स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सीआईए की तीनों टीमों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
Haryana: Encounter in Panipat, firing on police, constable shot in shoulder, accused absconding
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में बदमाशों ने बुधवार देर रात को काबड़ी गांव रेल फाटक के पास करनाल सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। एक गोली पुलिसकर्मी के कंधे में जा लगी। गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार करनाल की असंध सीआईए में तैनात हवलदार ऋषि को मुनक थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले के आरोपियों की लोकेशन मिली थी। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आरोपियों का पीछा कर रहा था। उन्होंने इस बारे में अपनी टीम को सूचना दी।
विज्ञापन

रात को नाकाबंदी कर जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी बाइक सवार पानीपत की तरफ आ रहे थे तो हवलदार ऋषि ने पानीपत की सीआईए 3 को इसकी सूचना दी। आरोपी काबड़ी गांव में घुसने लगे तो ऋषि ने उनको रोकने के लिए अपनी गाड़ी से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बदमाशों ने गिरते ही खुद को पकड़े जाने के डर से हवलदार पर सीधी गोली चला दी। गाड़ी का शीशा तोड़कर गोली ऋषि के कंधे में जा लगी। ऋषि खुद को संभालने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उन पर एक फायर और करने का प्रयास किया।

हवलदार उनसे बचने लगा तो इसी समय बदमाश अपनी बाइक छोड़कर हवलदार ऋषि की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह तीनों सीआईए की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने हवलदार ऋषि को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया और आरोपियों की धरपकड़ को लेकर नाकाबंदी कर दी। पुलिस की टीम में देर रात तक आरोपियों की धरपकड़ में लगी रही। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश करनाल पुलिस के वांछिद हैं। बताया जा रहा है कि करनाल के मुनक थाना पुलिस के अंतर्गत दर्ज एक मुकदमे में आरोपी हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करनाल के भामरहेड़ी गांव की सरपंच के ससुर महेंद्र पर एक नवंबर को गोली चलाई गई थी। सरपंच के पति अजय की शिकायत पर पुलिस ने केस किया था। असंध सीआईए टीम ने इस मामले में भामरहेड़ी गांव निवासी सुखबीर उर्फ बिंदू, उसकी मां व भांजे को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। इनमें दो आरोपी यह भी बताए जा रहे हैं।

जिला पुलिस को काबडी गांव में करनाल पुलिस के एक पुलिसकर्मी पर फायर करने की सूचना मिली थी। वह स्वयं देर रात को टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिसकर्मी को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। संबंधित थाना पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। -लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed