फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Extortion of three crore rupees demanded from grocery shop owner in Panipat

Panipat: करियाना स्टोर के मालिक से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, पैसे तैयार करने के लिए दिया 23 दिन का समय

Sat, 30 Jul 2022 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

सेक्टर-11 निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। वह सेक्टर-11 में करियाना की दुकान चलाता है। जबकि दो छोटे भाई मनोज व सुरेंद्र सनौली रोड स्थित करियाना की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
Extortion of three crore rupees demanded from grocery shop owner in Panipat
करियाना दुकान मालिक से मांगी रंगदारी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पानीपत में रंगदारी मांगने का सिलसिला लगातार जारी है। एक माह में रंगदारी मांगने का दूसरा मामला सामने आया है। सनौली रोड स्थित एक करियाना दुकान मालिक से बदमाश ने डाक से चिट्ठी भेज तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। चिट्ठी में 20 अगस्त 2022 तक रुपये तैयार करने का समय दिया गया है। धमकी दी है कि अगर उन्होंने पुलिस या किसी को भी बताया तो गोलियों से भून देंगे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। वह सेक्टर-11 में करियाना की दुकान चलाता है। जबकि दो छोटे भाई मनोज व सुरेंद्र सनौली रोड स्थित करियाना की दुकान चलाते हैं। 28 जुलाई की दोपहर करीब पौने 3 बजे भाई सुरेंद्र की दुकान पर डाकिया आया। जिसने एक चिट्ठी दी। चिट्ठी को भाई ने पढ़ा तो उसमें तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। सुरेंद्र ने उसे बताया। राजेश ने सुरेंद्र को अपनी दुकान पर बुलाया और  चिट्ठी पढ़ने के बाद किसी की शरारत समझ कर चिट्ठी को फाड़कर काउंटर के नीचे रखे डस्टबिन में फेंक दिया।

विज्ञापन

परिजनों के कहने पर दी पुलिस को शिकायत

राजेश रात को घर पहुंचा तो वह परेशान था, परिजनों ने परेशानी का कारण पूछा उसने चिट्ठी के बारे में परिजनों से बताया। परिजनों ने इसे हल्के में न लेकर पुलिस को सूचित करने के बारे में सलाह की। इसके बाद शुक्रवार सुबह राजेश दुकान पर गया और डस्टबिन में से फटी हुई चिट्ठी बाहर निकली। टुकड़े-टुकड़े जोड़कर किसी तरह चिट्ठी को पूरा किया। उसे टेप से चिपकाया और सीधा एसपी कार्यालय पहुंचे। दोपहर को एसपी से मुलाकात की। एसपी ने मामला चांदनीबाग थाना को भेज दिया। जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की चिट्ठी....

गुंबर वालों, तीन करोड़ का इंतजाम करो 20-8 तक। वरना तीनों भाई मारे जाओगे। अगर पुलिस तक पहुंचे तो पहले डैमो देख लेना। दोनों दुकानों पर गोलियां मारेंगे। जान से जाओगे। पैसे कब और कहां लेकर आने हैं, दूसरे पत्र का इंतजार करना। अगर पैसे नहीं दिए तो गोली का इंतजार करना। अगर पैसे देने है तो दुकान के बाहर हां का पेपर लगाना, नहीं तो नो का। 3 करोड़ याद रहे, वरना 1-1 करके मारे जाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed