{"_id":"58dea8c84f1c1b380763f35f","slug":"dougters-result-fathers-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिजल्ट न देख सका पिता, टैंकर ने रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का रिजल्ट न देख सका पिता, टैंकर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने बने कट पर यू टर्न ले रहे बाइक सवार युवक को तेल टैंकर ने कुचल दिया। युवक सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री से बेटी का रिजल्ट लेने स्कूल जा रहा था। हादसे के बाद युवक दस मिनट तक सड़क पर ही तड़तपा रहा, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने तेल टैंकर को पकड़ लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
न्यू संजय कॉलोनी, गोहाना रोड निवासी अनिल कुमार (32) सेक्टर-29 स्थित फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। बताया जा रहा है कि अनिल शुक्रवार सुबह फैक्ट्री गया था। वह करीब ग्यारह बजे बाइक से बेटी का रिजल्ट लेने उसके स्कूल जा रहा था। जीटी रोड पर बीबीएमबी के पास बने यू टर्न से अनिल दिल्ली-पानीपत लेन पर आया, तभी समालखा से पानीपत की तरफ आ रहे तेल टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनिल सड़क पर गिर गया और टैंकर का अगला पहिया अनिल को रौंदता हुआ निकल गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी अनिल की सहायता नहीं की। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की जिप्सी खड़ी थी, लेकिन वह दूसरी जगह चली गई। करीब दस मिनट के बाद अनिल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने तेल टैंकर को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने तेल टैंकर चालक करनाल निवासी रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया कि वह खाली टैंकर लेकर बहादुरगढ़ से करनाल जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
तीन भाइयों में छोटा था अनिल
अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह सेक्टर-29 स्थित फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर काम करता था। बताया जा रहा है कि अनिल के एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि अनिल सुबह अपनी बेटी का रिजल्ट लाने को लेकर उत्साहित था और बेटी को पास होने पर अच्छा गिफ्ट देने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
जीटी रोड पर बीबीएमबी के पास बने यू टर्न पर टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया है। तेल टैंकर चालक करनाल निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर 29, पानीपत।