{"_id":"6357a77042fd1f3b0c345489","slug":"dead-body-of-girl-found-in-plot-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: दिवाली की रात दुकान से पटाखे लेने गई बच्ची का अर्धनग्न शव मिला, प्राइवेट पार्ट से हो रही थी ब्लीडिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: दिवाली की रात दुकान से पटाखे लेने गई बच्ची का अर्धनग्न शव मिला, प्राइवेट पार्ट से हो रही थी ब्लीडिंग
Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
सार
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रुप से जिला लखीमपुर यूपी का रहने वाला है। अभी वह पानीपत के कुलदीप नगर में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सात साल की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के कुलदीप नगर में दिवाली की रात घर से बाहर गली में ही दुकान से पटाखे लेने गई सात वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव उसके घर के ही पीछे एक खाली प्लॉट में झाड़ियों में पड़ा मिला। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में था।
विज्ञापन
शव को पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने अपने घर की छत से देखा। इसके बाद उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी शशांक कुमार सावन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की तीनों सीआईए समेत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस, एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
सुबह ही करवाया था अपहरण का केस दर्ज
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रुप से जिला लखीमपुर यूपी का रहने वाला है। अभी वह पानीपत के कुलदीप नगर में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सात साल की थी। दिवाली की रात करीब 9 बजे वह घर से दुकान पर गई थी लेकिन वापस नहीं आई। उसकी कई जगहों पर तलाश की गई थी लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
प्राइवेट पार्ट से हो रहा था रक्त रिसाव
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान देखा कि बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में था। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची के होंठ पर भी चोट के निशान थे। इसके अलावा उसके शरीर पर मकौड़े चल रहे थे।