{"_id":"57cdbe0f4f1c1b3d3b317be6","slug":"crime-college-police-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में जमकर चले चाकू, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में जमकर चले चाकू, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आईबी कॉलेज में सोमवार को दो छात्र गुटों में जमकर चाकू चले। इसमें एक छात्र घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। अन्य विद्यार्थियों ने घायल छात्र को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।
जीटी रोड स्थित आईबी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के छात्रों ने चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में दूसरे पक्ष का छात्र रवि शर्मा निवासी बलजीत नगर घायल हो गया। अन्य साथियों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। रवि शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रवि शर्मा ने बताया कि वह कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। एक सप्ताह पहले उसके साथ एक अन्य छात्र का झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों की सुलह हो गई थी। सोमवार को वह एनसीसी में हाजिरी लगा रहा था। इसी दौरान वह छात्र अपने एक साथी के साथ आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उसको खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस को अब तक मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
कॉलेज में कार्यक्रम के कारण प्रात: 11 बजे छुट्टी कर दी गई थी। कॉलेज में छात्रों की हुई मारपीट के बारे में उनको कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कॉलेज में मारपीट हुई है तो आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मधु शर्मा, प्राचार्या आईबी पानीपत।
पुलिस को छात्रों के बीच हुई मारपीट के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर उनके पास शिकायत आती है आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।