{"_id":"57a8d3104f1c1bb461ee4902","slug":"couple-planning-to-loot-people-atm-crime-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपत्ति कर रही थी एटीएम लुटने का प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपत्ति कर रही थी एटीएम लुटने का प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गन प्वाइंट पर राहगीरों को लूटने की कोशिश करने वाले कार सवार दंपति को सीआईए वन ने सेक्टर-छह रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक कट्टा, दो कारतूस और एक कार बरामद की है। दोनों ने लूटने के लिए एक एटीएम की रेकी थी कर ली थी। लेकिन, उससे पहले ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए वन ने सतीश और उसकी पत्नी कमलेश निवासी सेक्टर छह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों शनिवार रात को सेक्टर छह रेलवे लाइन के पास राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस पूछताछ में सतीश ने बताया कि वह 26 मई को लूट के मामले में करनाल जेल से छूटकर आया है।
उसने पिछले माह अपनी पत्नी कमलेश के साथ यूपी के बागपात से गन प्वॉइंट पर कार लूटी थी। इसके बाद उन्होंने गांव कोहंड स्थित बैंक एटीएम की रेकी की। वह सेक्टर छह में ही रेलवे लाइन के पास राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पत्नी कार रुकवाती थी, पति लूटता था
आरोपी सतीश ने बताया कि उन्होंने गत माह बागपत में एक कार चालक से गन प्वाइंट पर कार और नकदी लूटी थी। उसकी पत्नी कमलेश ने रोड पर खड़ी होकर कार रुकवाई थी। कार रुकते ही उसने पीछे से आकर कार चालक से कार और नकदी लूट ली।
राहगीरों से लूट की योजना बना रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों से कट्टा, तीन कारतूस और एक कार बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बागपत से कार लूट ने की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
अजय कुमार,प्रभारी सीआईए वन पानीपत।