फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cold drink, rape, girl , drugs, kaithal, harayana

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि वह 4 मई को अपनी बड़ी बहन के घर कैथल में चीका रोड पर आई थी। घर आने के बाद जब वह अपने जीजा को फोन कर रही थी तो गलती से फोन नंबर राम निवास नाम के व्यक्ति को लग गया।
विज्ञापन


उसने उसे हनुमान वाटिका में बुला लिया। जब वह हनुमान वाटिका में पहुंची तो रामनिवास नाम के व्यक्ति ने कहा कि वह उसके जीजा का दोस्त है। उसने उसको वहां पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई उसके बाद वह घर आ गई। इसके बाद रामनिवास उसके फोन पर तीन-चार बार फोन करने लगा। 10 मई दोपहर उसने उसे बस स्टैंड के बाहर बुलाया। वहां पर उसने उसको कहा कि वह गलत आदमी नहीं है। ना ही वह उसके जीजा का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह उसे घर छोड़ सकता है। उसने उसको घर छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। वह उसे एक अलग से रास्ते से होटल की ओर ले गया। उसने कहा कि उसको एक दोस्त से पैसे लेकर आने है। वहां पहुंचने के बाद रामनिवास को उसका दोस्त दिनेश मिला।

उसने चाय पीने के लिए कहने लगा। उसने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके कारण वह होश में नहीं रही। इसके बाद रामनिवास ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसको जाट स्कूल के पास छोड़कर चले गए।


आरोपियों ने उसको कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसको जान से मार देंगे।

युवती ने महिला पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न घाराओं के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed