फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   aasharam,son,police,come, panipat news

आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं को पानीपत लाएगी पुलिस

Thu, 08 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
aasharam,son,police,come, panipat news
पुलिस पाठशाला में बोलते बोलते डीआईजी - फोटो : Amar Ujala
 गवाह महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला कराने के मुख्य आरोपी आसाराम और नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पानीपत लाएगी। जज मुकेश कुमार की कोर्ट ने पिता-पुत्र का प्रोडक्शन वारंट जारी किया। अब पुलिस आसाराम को 15 और नारायण साईं को 22 सितंबर को पानीपत कोर्ट में पेश करेगी। उधर पुलिस ने महेंद्र चावला पर गोली चलाने के आरोपी कार्तिक को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

नारायण साईं को वीरवार को कोर्ट में पेश होना था। पेशी पर न आने के कारण कोर्ट ने उसका प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। नारायण साईं इस प्रयास में था कि उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गुजरात पुलिस ने नारायण साईं के पेश न होने के कारणों के संबंध में कोर्ट में लिखित जवाब भी दाखिल नहीं किया। इस वजह से कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने आसाराम व नारायण साईं के मुख्य शूटर कार्तिक को महेंद्र चावला पर गोली चलाने के मामले में कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि 11 मई 2015 को आसाराम  व नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर उसी के घर में घुसकर गोली चलाई थी। पुलिस ने महेंद्र चावला के बयानों पर नारायण साईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुजरात पुलिस ने एक साल बाद महेंद्र चावला समेत चार गवाहों को गोली मारने के आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया था। कार्तिक के खिलाफ पानीपत कोर्ट में भी केस विचाराधीन है।
विज्ञापन


नारायण साईं पानीपत कोर्ट में पेश नहीं हो पाए और न ही वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग से पेशी हो पाई है। आसाराम और नारायण साईं के लिए कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। आसाराम को 15 और नारायण साईं को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित अग्रवाल, वकील आसाराम और नारायण साईं प्रकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed