फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Supervisor Murdered in Panipat of Haryana

इसी गड्ढे के विवाद में हत्या : सुपरवाइजर को गोली मारी फिर चाकू से गोदा, मरने से पहले बनाया वीडियो

Fri, 02 Apr 2021 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 08:23 PM IST
सार

  • भारत नगर में शुक्रवार को गली की पैमाइश करने गया था सुपरवाइजर, हमलावरों ने गोली बरसाने के बाद चाकू से गोदा
  • भीड़ इकट्ठा होने पर एक आरोपी अपनी एक्टिवा को छोड़कर भागा, पुलिस ने तीन खोखे बरामद कर एक्टिवा कब्जे में ली 
  • धूप सिंह नगर कालोनी में सीवरलाइन डालने के दौरान 11 मार्च को हुआ विवाद, इसी मामले में हत्या की करने की आशंका

विज्ञापन
A Supervisor Murdered in Panipat of Haryana
मृतक की फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के भारत नगर में सीवर कनेक्शन के विवाद में शुक्रवार को दिनदहाड़े अमरुत योजना की ठेका कंपनी भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर के सुपरवाइजर की तीन बाइक पर सवार आठ हमलावरों ने गोलियों से भूना और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात को दो सगे भाइयों समेत आठ हमलावरों ने अंजाम दिया। 

विज्ञापन


यह आरोप खुद सुपरवाइजर ने मौत से पहले बनाए गए एक वीडियो में लगाया है। वीडियो में सुपरवाइजर ने आरोप लगाया कि धूप सिंह नगर निवासी भास्कर के बेटों ने हमला किया है। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान सुपरवाइजर की मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से कैथल के गांव सीतामाई निवासी शिव कुमार मोहरी (28) हाल में करनाल के नानकपुर में परिवार समेत रहता था। वह पानीपत में अमरुत योजना के तहत सीवर डालने की ठेका कंपनी भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर में सुपरवाइजर था। शुक्रवार को शिव कुमार भारत नगर में गली की पैमाइश और हिसाब कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे तीन दोपहिया वाहनों पर सवार आठ हमलावर आए और शिव कुमार पर गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने शिव कुमार पर चाकू से आठ से दस बार वार किया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो हमलावर हड़बड़ाहट में अपनी एक एक्टिवा मौके पर ही छोड़ गए। किला थाना प्रभारी महिपाल सिंह और सीआईए-1 प्रभारी राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने तीन खोखे और हमलावरों की स्कूटी बरामद की। 

सीवर कनेक्शन को लेकर हुआ था विवाद
अमरुत योजना के तहत पानीपत में सीवर डालने का कार्य चल रहा है। सुपरवाइजर शिव कुमार अपनी टीम के साथ 11 मार्च को धूप सिंह नगर कालोनी में सीवर लाइन डाल रहा था। इसी बीच शिव कुमार ने एक मकान के सामने दो मकानों के सीवर कनेक्शन एक साथ बना दिए। जिसका मकान मालिक भास्कर शर्मा ने विरोध किया था। 

दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। भास्कर का हाथ टूट गया, जबकि सुपरवाइजर के सिर में 10 टांकें आए थे। थाना चांदनीबाग पुलिस ने 17 मार्च को भास्कर की शिकायत पर सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर आया था। पिता के साथ झगड़े का बदला लेने के लिए बेटों ने सुपरवाइजर पर हमला किया है।

वीडियो में बोला सुपरवाइजर- भास्कर का लड़का था हमलावर
मौत से पहले मौके पर मौजूद एक युवक ने सुपरवाइजर का वीडियो बनाया। जिसमें शिव कुमार ने आरोप लगाया कि भास्कर के बेटों ने उस पर हमला किया है। जिसके बाद वह बेसुध हो गया। 

घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे और हमलावरों की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। हमलावरों ने कितनी गोलियां मारी हैं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट किया जाएगा। हमलावरों की धरपकड़ में टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed