फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कुंवारी मां बनी तो नवजात को खाली प्लॉट में फेंका

कुंवारी मां बनी तो नवजात को खाली प्लॉट में फेंका

Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कुंवारी मां बनी तो नवजात को खाली प्लॉट में फेंका
संशोधित
विज्ञापन



फोटो-7 से 9

कुंवारी मां बनी तो नवजात को खाली प्लॉट में फेंका
- किशोरी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ थे अवैध संबंध, किशोरी गिरफ्तार, युवक की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एक अविवाहित किशोरी ने झाड़ियों में बच्चे को जन्म दिया। समाज की रुसवाई से डरी किशोरी उसे वहीं झाड़ियों में छोड़ दिया और भाग निकली। पास के एक दुकानदार ने उसे देख लिया और पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि किशोरी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पास सोमवार सुबह एक लड़की सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पास स्थित एक फैक्ट्री से लगते खाली प्लाट में एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। सचिन निवासी सिवाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रामभज कॉलोनी सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पीछे किरयाने की दुकान है। वह सोमवार सुबह विनय व गेंदालाल निवासी मंजू कॉलोनी के साथ अपनी दुकान पर जा रहा था। एक किशोरी एक नवजात शिशु को झाड़ियों में डालकर भाग गई। उन्होंने उसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। उनको एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई। वह अपने एक साथी को मौके पर बच्चे की देखभाल के लिए छोड़कर पुलिस को इत्तला देने पहुंचा। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बच्चे को खाली प्लॉट में खड़ी झाड़ियों से बरामद किया और सिविल अस्पताल ले गई। जहां पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश दहिया ने बच्चे का चेकअप किया और उसको गहन चिकित्सा जांच कक्ष में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


हालत गंभीर, 72 घंटे तक खतरा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश दहिया ने बताया कि बच्चा तीन से चार घंटे पहले ही जन्मा है। उसका गर्भ अभी पूरा नौ माह का नहीं था। प्राथमिक जांच में सात माह का बच्चा होना सामने आया है। बच्चे की जान को 72 घंटे तक खतरा है। ऐसे में उसको गहन चिकित्सा जांच केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में भी साथ काम करता है आरोपी पड़ोसी युवक
पुलिस के अनुसार बच्चे को जन्म देने वाली लड़की अभी कुंवारी ही है। वह सेक्टर-29 की एक कॉलोनी में अपनी मां के साथ ही रहती है। उसके नजदीकी की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसी फैक्ट्री में काम करने वाला एक युवक उनके साथ लगते क्वार्टर में भी रहता है। बताया जा रहा है कि लड़की का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया।

मां को पेट में दर्द होने की कहकर निकली थी किशोरी
बताया जा रहा है कि लड़की सोमवार सुबह अपनी मां को पेट में दर्द होने की कहकर घर से निकली थी। उसने आसपास डॉक्टरों के पास जाने का विचार भी किया, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा सकी। वह सेक्टर में ही स्थित एक फैक्ट्री के साथ लगते खाली प्लॉट में गई और यहां पर बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपने बच्चे के साथ कुछ समय भी बिताया। वह इसके बाद बच्चे को वहीं पर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को गिरफ्तार कर लिया।


वर्जन
पुलिस को सेक्टर-29 स्थित एक खाली प्लॉट में एक नवजात बच्चे के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया। पुलिस जांच में सेक्टर-29 की एक कॉलोनी निवासी एक लड़की द्वारा जन्म देना पाया गया। पुलिस ने लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
-महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-29, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed