{"_id":"6a934735c0cf54a1200e59b0","slug":"in-laws-accused-of-abetting-a-young-mans-suicide-bareilly-news-c-4-bly1015-956262-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुराल वालों पर युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुराल वालों पर युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने का लगाया आरोप
Sun, 30 Aug 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। आनंद विहार कॉलोनी निवासी रंजीत (24) की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने ससुराल वालों पर उकसाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। रंजीत ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस के जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि रंजीत की शादी दो साल पहले पीलीभीत के बीसलपुर के दुवहा गांव निवासी युवती से हुई थी। रंजीत प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। छह अगस्त की शाम बहू किसी व्यक्ति से फोन कॉल पर बात कर रही थी।
आरोप है कि रंजीत ने उसका मोबाइल फोन देखने की कोशिश की तो उसने फोन गैस चूल्हे पर रखकर जला दिया। सिम चबाकर फेंक दिया। बाद में बहू किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। साथ में पांच हजार रुपये और जेवरात भी ले गई।
विज्ञापन
रामकुमार ने बताया कि सूचना बहू के पिता, मां और भाई को दी गई। आरोप है कि तीनों लोग 26 और 28 अगस्त को घर आए। फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर चले गए। रंजीत को प्रताड़ित भी किया था। उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया। उनकी धमकियों से तंग आकर रंजीत ने शुक्रवार दोपहर कमरे में फंदा लगा लिया।