फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अनशन पर बैठे लोगों से पुलिस बोली: अब हाईकोर्ट से ही होगा धाराओं में फेरबदल, रोषित परिजनों ने तोड़ा अनशन

अनशन पर बैठे लोगों से पुलिस बोली: अब हाईकोर्ट से ही होगा धाराओं में फेरबदल, रोषित परिजनों ने तोड़ा अनशन

Fri, 19 Apr 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे लोगों से पुलिस बोली: अब हाईकोर्ट से ही होगा धाराओं में फेरबदल, रोषित परिजनों ने तोड़ा अनशन
पानीपत। कच्चा कैंप के रहने वाले पांच साल के कार्तिक की 19 मार्च को आसन कला में बाबा जोध सचियार पब्लिक स्कूल की बस के गले हुए फर्श से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने स्कूल बस के ड्राइवर और प्रबंधक महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। दबाव में आकर सात दिन बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रबंधक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने फ्लाई ओवर के नीचे अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठने के बाद एसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसे जमानत भी मिल चुकी है। यह सुन परिजनों का रोष बढ़ गया। वीरवार को लघु सचिवालय के वीआईपी गेट पर पहुंच हंगामा किया। पिता का कहना था कि पुलिस लगातार गुमराह कर रही थी। आरोपी को कब गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने सांठगांठ कर ली है। हंगामा होते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाया कि केस के कोर्ट में जाने के बाद पुलिस के हाथ में कुछ नहीं रहता है। धाराओं में फेरबदल कोर्ट के आदेश पर ही किया जा सकता है। यह सुन परिजनों ने अनशन तोड़ दिया।
विज्ञापन

कार्तिक के पिता संजय का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर 304 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने स्कूल व बस संचालक महेंद्र के खिलाफ भी इसी धारा में केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी से सांठ-गांठ कर धाराओं में फेरबदल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर सभी बेलेबल धारा 289, 287, 304 ए सहित 3/181 लगाई थी। आरोपी को पुलिस बेल दी गई। जिसकी कोर्ट से जमानत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed