फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   होली के दिन रवि की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों दो दिन के रिमांड पर

होली के दिन रवि की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों दो दिन के रिमांड पर

Thu, 28 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
होली के दिन रवि की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों दो दिन के रिमांड पर
फाग के दिन रवि की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

समालखा।
रवि हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करेगी जबकि इस घटना में अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि गांव पांवटी वासी रिंकू ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई रवि होली पर घर आया हुआ था। होली की शाम गांव में डीजे पर युवा नाच रहे थे रवि भी डीजे देखने चला गया। इसी दौरान गांव के ही 4-5 लोगों ने हमला करते हुए उसके भाई को तलवार घोंप दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा युवक अनिल भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने गंभीर हालत के चलते पानीपत रेफर कर दिया रास्ते में रवि ने दम तोड़ दिया था। जबकि घायल अनिल को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी ओर इसी मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर वह पुलिस के आला अधिकारी से मिल कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं उन्होंने पुलिस के प्रति रोष भी जताया था। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर दिनेश का कहना है कि मामले में आरोपी विजयपाल, रवि व प्रवीन को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें बुधवार को अदालत पेश किया गया। जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करने व शेष बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed