फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाया, कुतो ने बाहर निकालकर नौंचा

युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाया, कुतो ने बाहर निकालकर नौंचा

Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाया, कुतो ने बाहर निकालकर नौंचा
युवक की हत्या कर खेत में दफना दिया शव, नोच रहे थे कुत्ते, पुलिस ने निकाला
विज्ञापन

- गंगाराम कॉलोनी क्षेत्र का मामला, अब तक नहीं हुई मृतक की पहचान नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गंगा राम कॉलोनी क्षेत्र स्थित खेत में मिट्टी के नीचे दबाया गया अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला का शव बरामद किया है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया गया था। पुलिस ने शव को निकालने से पहले इस घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम से करवाई।
गंगा राम कॉलोनी के पास ही काबड़ी गांव के नरेश के खेत हैं। इसमें गेहूं की फसल लगी हुई है। शुक्रवार को नरेश का नौकर उपेंद्र निवासी बिहार काम करने के लिए खेत में गया था। उपेंद्र ने खेत में कुत्तों का झुंड देखा। उसने क्वार्टर की छत पर चढ़कर खेत में देखा तो कई कुत्तों ने मिट्टी खोद रखी थी। एक शव को कुत्ते नोच रहे थे। उसने इसके बारे में नरेश को फोन किया। नरेश मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी गई। सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसा माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में दफन किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है। इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को 15 दिन पहले खेत में दफनाया गया था। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल हॉस्पिटल में भिजवा दिया है। शनिवार को पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाएगी। वहीं यह भी संभव है कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर करवा दे।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा राम कॉलोनी की खेतों में मिट्टी के नीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या कर शव को दफनाया गया या फिर शव दफनाने की अन्य कोई और वजह है, इसकी पुलिस जांच कर रही है । जांच और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने नरेेेश के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed