फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -दो बदमाशों ने बीती रात को बापौली माजरा के पास दिया वारदात को अंजाम

-दो बदमाशों ने बीती रात को बापौली माजरा के पास दिया वारदात को अंजाम

Sun, 17 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
-दो बदमाशों ने बीती रात को बापौली माजरा के पास दिया वारदात को अंजाम
दुकानदार से लूटपाट, अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। छाजपुर कलां गांव के सरपंच राजेश गोस्वामी के दामाद पर बीती रात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और करीब 55 हजार रुपये लूट ले गए। सरपंच का दामाद रात को बापौली स्थित अपनी दुकान से हथवाला अपने गांव जा रहा था। थाना बापौली पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार छाजपुर कलां गांव के सरपंच राजेश गोस्वामी का दामाद हथवाला गांव निवासी संदीप की बापौली अनाज मंडी के गेट के सामने जलालपुर प्रथम-बापौली रोड पर खल-बिनौले की दुकान है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार को करीब साढे़ छह बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से गांव हथवाला जा रहा था। वह जैसे ही बापौली से करीब आधा किलोमीटर दूर बापौली माजरा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसको बाइक रोकने के लिए कहा। वह उनकी मंशा को समझ गया और उसने अपनी बाइक की स्पीड तेज कर दी तो बदमाशों ने पीछा कर उसके आगे अपनी बाइक अड़ा दी और उसको धक्का देकर गिरा दिया। उसने हमलावरों का विरोध किया तो उस चाकू से हमला कर दिया। दोनों बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग गए। संदीप ने बताया कि बदमाशों ने उस पर चाकू से तीन-चार वार किए। उसने भागकर अपनी जान बचाई और बापौली जलमाना अड्डे पर पहुंचा। वहां पर तैनात पीसीआर को सूचित किया। पुलिस तुरंत उसके साथ मौके पर पहुंची, बाद में एक अस्पताल में दाखिल कराया। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पर्स में 55 हजार रुपये थे। बदमाश उसका पर्स ले गए। उसने बताया कि उसका मोबाइल बदमाश जलालपुर प्रथम गांव के पास फेंक गए।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को बापौली माजरा के पास एक युवक पर चाकुओं से हमला कर नकदी छिनने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष, प्रभारी, थाना बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed