फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सरेआम ओवरलोड वाहन नाके से आगे निकले, चैकिंग टीम ड्युटी से मिली नरारद

सरेआम ओवरलोड वाहन नाके से आगे निकले, चैकिंग टीम ड्युटी से मिली नरारद

Sat, 28 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सरेआम ओवरलोड वाहन नाके से आगे निकले, चैकिंग  टीम ड्युटी से मिली नरारद

विज्ञापन
सरेआम नाके से निकल रहें ओवरलोड वाहन,चेकिंग टीम नदारद
चेकिंग पोस्ट पर नही हो रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
हरियाणा को उत्तर प्रदेश से जोडने वाले मुख्य मार्ग पानीपत, सनौली-हरिद्वार रोड पर यमुना नदी बॉर्डर पर जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान की 11 सदस्यीय टीम में से टीम इंचार्ज सहित 9 कर्मचारी नदारद मिलें। एडीसी राजीव मेहता युमना बॉर्डर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां पर उन्हें कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलें। उन्होंने कहा कि गैर हाजिर मिलने वाले कर्मचारियों को नोटिस भेजें जाएगे। गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों की चेकिंग के लिए स्पैशल टीम गठित की जाएगी।

यमुना नाका पर जिले के अलग-अलग विभागों के 11 अधिकारी व कर्मचारी की 8 घंटे के तीन अलग-अलग शिफ्ट में टीमों मे ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करनी है। शुक्रवार को एक क्लर्क व हवलदार ही ड्यूटी पर तैनात थे और ओवरलोड वाहन बेरोकटोक गुजर रहे थे। चेकिंग करने एडीसी कार्यालय से लगाई गई अलग-अलग विभागों के 11 कर्मचारियों में से दूसरे दिन की दोपहर 2 बजे रात 10 बजे तक की शिफ्ट में मात्र 2 कर्मचारी व एक हवलदार पहुंचे। जिसमें टीम इंचार्ज छाजपूर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ एमआर हुड्डा, दो पुलिस कर्मचारी सहित 9 कर्मचारी नदारद रहे। टीम इंचार्ज एमआर हुड्डा ने बताया कि वह बबैल गांव में है।
विज्ञापन

क्या कहना है एडीसी का
जो कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिला है, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed