फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राज्यपाल की क्रॉसिंग के दौरान लोगों ने पुलिस के साथ की गाली गलौच

राज्यपाल की क्रॉसिंग के दौरान लोगों ने पुलिस के साथ की गाली गलौच

Mon, 11 Feb 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल की क्रॉसिंग के दौरान लोगों ने पुलिस के साथ की गाली गलौच
राज्यपाल की क्रॉसिंग के दौरान पुलिस से की मारपीट और गाली गलौच
विज्ञापन

समालखा। हिमाचल के राज्यपाल की क्रॉसिंग के दौरान जीटी रोड पर तैनात हाईवे पुलिस कर्मी से दो लोगों ने मारपीट व गाली गलौच करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

एचसी नरेश कुमार ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह हाईवे पुलिस की एंबूलेंस पर बतौर ड्राईवर कार्यरत है। रात करीब नौ बजे हिमाचल के गवर्नर की क्रॉसिंग को लेकर वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पसीना-झट्टीपुर के समीप सडक़ पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान दो युवक नितिश व अनिल देहरा वहां पहुंचे और पूछा कि ट्रैफिक किस लिए रोक रखा है। इसके बाद दोनों अभद्र व्यवहार तथा गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। भागते आरोपियों को पकड़ने की कौशिश के दौरान वह एक वाहन से टकरा कर घायल हो गया। इसकी सूचना थाना पुलिस को देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रबंधक गुरविंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed