{"_id":"5b5cbada4f1c1b8f568b6f7b","slug":"21532803802-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर घास काटते वक्त एसी की तार कटने से करंट की चपेट में आने से माली की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर घास काटते वक्त एसी की तार कटने से करंट की चपेट में आने से माली की मौत
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से माली की मौत
पानीपत। मॉडल टाउन में बिजली निगम के लिपिक के घर की छत पर घास काटते वक्त एसी के तार कटने से करंट की चपेट में आने से माली की मौत हो गई। लिपिक ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
आलोक मिश्रा मूल निवासी गांव सहजना, हरदोई पिछले सात साल से सौंदापुर गांव में किराये के मकान में रहता था। उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी। वह एक लड़के का पिता था। फिलहाल आलोक बिजली निगम के लिपिक नील कमल निवासी मॉडल टाउन के घर पर माली के रूप में काम करता था। नील कमल ने बताया कि बारिश में छत पर घास उग गई थी। शनिवार सुबह उसने आलोक को छत पर घास काटने के लिए कहा था। आलोक घास काटने के लिए छत पर गया था। जब वो काफी देर तक छत से नीचे नहीं आया तो उसने छत पर जाकर देखा। उस वक्त आलोक छत पर बेसुध हालत में पड़ा था। छत पर एसी का तार कटा हुआ था। उन्हें शक है कि आलोक से धोखे में एसी का तार कटी है। इससे वो करंट की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।