{"_id":"5af48c794f1c1ba1098b94b7","slug":"201525976185-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए चाचा ने बेची जमीन, भतीजे ने चाचा को चाकूओं से गोदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज चुकाने के लिए चाचा ने बेची जमीन, भतीजे ने चाचा को चाकूओं से गोदा, गंभीर
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सिवाह स्थित चौटाला रोड पर अपने हिस्से की जमीन को कर्ज चुकाने के लिए बेचा तो भतीजे ने चाचा को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। जमीन पर पड़ा देख, राहगीरों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित रमेश ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सतपाल, रमेश और राजपाल के हिस्से में सिवाह स्थित चौटाला रोड पर 3 एकड़ जमीन है। 5 साल पहले रमेश ने अपनी बेटी की शादी कर्ज लेकर की थी। कर्ज से वो काफी परेशान था। इसीलिए उसने अपने हिस्से में से 165 गज जमीन बेच दी। बेची गई जमीन की बुधवार को पटवारी निशानदेही करने के लिए आया था। इस वक्त रमेश अपना फोन खेत में ट्यूबवेल पर भूल गया था। वो फोन लेने गया तो वहां पहले से ही उसके भाई व भतीजे मौजूद थे। जोकि रमेश से जमीन बेचने की बात पर बहस करने लगे। काफी देर की बहस के बाद उसके भतीजे सोमपाल पुत्र अजब सिंह ने उस पर चाकू से वार किया। चाकू पेट में लगने के कारण वो नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई वार किए। जमीन पर गिरने के बाद वहां खड़े अन्यों ने उस पर लाठी से प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मोनू पुत्र भीम सिंह ने मुक्का मार कर उसका दांत तोड़ दिया। रमेश को जमीन पर पड़ा देख राहगीर एकत्र हो गए। पीड़ित ने सुभाष, नकली, भीम, सोनू, मोहित, प्रदीप, साधुराम, शिवकुमार, बलराम, रकमा, सोनू, सन्नी, सोमपाल, सुंदर के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दी है।
फोटो 31
कर्ज चुकाने के लिए चाचा ने बेची जमीन, भतीजे ने चाकू से गोदा