फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -मायका पक्ष के लोगों ने मौत की सूचना मिलने के बाद भी आने से किया इनकार

-मायका पक्ष के लोगों ने मौत की सूचना मिलने के बाद भी आने से किया इनकार

Tue, 24 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
-मायका पक्ष के लोगों ने मौत की सूचना मिलने के बाद भी आने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। आठ मरला निवासी एक महिला ने लव मैरिज के दो साल बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। उसकी दो माह की एक बच्ची भी है। मायका पक्ष ने उसकी लव मैरिज के बाद रिश्ता तोडने की बात कही है और उसके पोस्टमार्टम पर आने व शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला द्वारा अपने पति के बार-बार बुलावे पर दिन के वक्त काम से न आना कारण बताया है। पुलिस ने फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आठ मरला निवासी राधा (23) ने 21 अक्तूबर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके पति रोहित ने उसको असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही उसके बयान दर्ज करने पहुंची। डॉक्टरों ने उसको अनफिट कर दिया। बताया जा रहा है कि राधा ने रविवार रात को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और उसके मायका आगरा में फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

दो माह पहले बेटी को दिया जन्म
आठ मरला निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्ट्री में रिक्शा चलाता है। उसने राधा के साथ दो साल पहले लव मैरिज की थी। उनका वैवाहिक जीवन सामान्य बीत रहा था। राधा ने दो माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया है। वे इसके बाद भी सामान्य चल रहे थे। राधा ने शनिवार को उसको दिन के वक्त फोन किया और तुरंत घर पहुंचने की कही। उसने फैक्ट्री में काम के चलते कुछ देर बाद आने की बात कही। वह कुछ देर बाद घर पहुंचा तो राधा बेशुध पड़ी थी। उसने उसके पूछने पर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह उसको लेकर असंध रोड स्थित एक प्राइवेट अस्तपाल में पहुंचा। जहां पर दो दिन तक उसका इलाज चलता रहा। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप ने शव लेने से किया इनकार
पुलिस के अनुसार आगरा के गांव मालपुरा निवासी मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि राधा ने उनके नजदीक के गांव निवासी रोहित के साथ दो साल पहले लव मैरिज कर ली थी। उन्होंने राधा को उसी दिन अपने घर से अलग कर दिया था। रोहित पानीपत एक फैक्ट्री में ऑटो चलाता है। मायका पक्ष के लोगों ने कहा कि वे न तो पोस्टमार्टम कराने आएंगे और न ही उसका शव लेंगे। उनको किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करानी होगी तो वे स्थानीय पुलिस से करा लेंगे। हालांकि पुलिस ने उनका मंगलवार तक आने का फैसला लिया है।

वर्जन
आठ मरला में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसने रोहित के साथ लव मैरिज की थी। मायका पक्ष के लोगों ने मौत की सूचना के बाद भी आने से इनकार कर दिया है। पुलिस उनका मंगलवार तक इंतजार करेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
देवेंद्र सिंह एएसआई, जांच अधिकारी, आठ मरला चौकी, पानीपत।
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed