{"_id":"59b43dc34f1c1bf47f8b5842","slug":"181504984515-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के नीचे आया 16 माह का बच्चा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी के नीचे आया 16 माह का बच्चा, मौत
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -5
सब्जियों से भरी गाड़ी ने बच्चे को कुचला, मौत
- सोलह माह का इकलौता बच्चा दादी के साथ आया था घर के बाहर
- पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव पलहेड़ी में सब्जियों से भरे टाटा एस के कुचलने से 16 माह के इकलौते लड़के की मौत हो गई। चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसा बच्चे की दादी द्वारा सब्जी लेते समय हुआ। वह सब्जी लेकर अंदर चली गई, जबकि बच्चा बाहर ही रह गया। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयान पर टाटा मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव पलहेड़ी निवासी रामफल ने बताया कि उसकी पत्नी अंगूरी देवी शनिवार सुबह गली में सब्जियां लेकर आए टाटा एस चालक से सब्जियां खरीदने गई थी। उसका 16 माह का पोता हर्ष भी पीछे-पीछे बाहर निकल गया। हर्ष की दादी सब्जी लेकर अंदर चली गई। जबकि हर्ष गली में ही रह गया। इसी दौरान टाटा एस चालक ने गाड़ी चला दी और गाड़ी के सामने खड़े हर्ष को नहीं देखा। टाटा एस का अगला पहिया हर्ष के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख टाटा एस चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन हर्ष को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर टाटा एस चालक के खिलाफ 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
क्लीनर ने किया भागने का प्रयास, काबू
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद टाटा एस चालक फरार हो गया था। लेकिन क्लीनर मौके पर ही रहा। उसने बच्चे को उठाया और अस्पताल भिजवाने में परिजनों की सहायता की। परिजनों का कहना है कि वे लोग जब बच्चे को संभाल रहे थे, तभी क्लीनर भी सब्जियों से भरे टाटा एस को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे भागता देख बाइकों पर उसका पीछा किया और करीब तीन किलोमीटर दूर गांव गढ़ सरनाई में जाकर उसे पकड़ा। ग्रामीणों ने पकड़े गए क्लीनर को पुलिस के हवाले कर दिया, ताकि चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस पूछताछ में क्लीनर ने बताया कि वे मूलरूप से सोनीपत के खरखौदा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इकलौता चिराग था हर्ष
बताया जा रहा है कि हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हर्ष के दादा ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। एक लड़की व तीन लड़के हैं। लड़कर सबसे बड़ी है। जबकि तीनों भाइयों में कुलदीप दूसरे नंबर पर है। कुलदीप की शादी 13 दिसंबर 2013 को हुई थी। शादी के बाद कुलदीप को एक बेटा हुआ है। उसका नाम हर्ष रखा था। हर्ष अब 16 महीने का हो चुका था। दादा ने बताया कि हर्ष ने करीब चार माह पहले ही पैरों पर चलना सीखा था। शनिवार को वह सब्जी लेने जा रही दादी को देखते हुए बाहर निकल गया और यह हादसा हो गया। हादसे में हर्ष की मौत के बाद से उसके पति कुलदीप, मां सुमन, दादी अंगूरी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
गांव पलहेड़ी में सब्जियों से भरे टाटा एस ने 16 माह के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर टाटा एस चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, एएसआई, थाना सदर, पानीपत।