फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को आई चोटें

-एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को आई चोटें

Tue, 25 Jul 2017 08:30 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
-एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को आई चोटें
फोटो -10, 11
विज्ञापन


गांव बलाना में दो पक्षों में चली लाठियां, सात घायल
- ग्राम पंचायत बलाना के सरपंच ने एक पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करने और नकदी छीनने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/इसराना।
बलाना में रविवार की रात दो परिवारों में हुए झगड़े में एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के घायल युवक को गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। झगड़े के पीछे दोनों पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी बताई जा रही है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाना निवासी जयभगवान ने बताया कि रविवार की रात को करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके घर में घुस कर उस पर व उसके परिवार पर लाठी, डंडों, तलवार व गंडासी से हमला कर दिया। हमलावर उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देते रहे। हमले में जय भगवान, सोनिया, जय कुमार, शीला, सोनू व अंजू घायल हो गए। घायलों को उपचार के पानीपत के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना इसराना पुलिस ने जय भगवान की शिकायत पर दिनेश, अमित, सोनू व धोला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं झगड़े में दूसरे पक्ष की तरफ से जागेंद्र वासी बलाना घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का इलाज कराने आए सरपंच से मारपीट, छीनी नकदी
पानीपत। ग्राम पंचायत बलाना सरपंच नरेश ने बस अड्डा चौकी पुलिस केा दी शिकायत में बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह घायल हुए छह लागों को उपचार दिलवाने के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही दिनेश, अमित व सोनू ने उसके साथ अस्पताल में मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले। सरपंच नरेश का आरोप है कि कमीज में 50 हजार रुपये की नकदी व गाड़ी की चाबी थी। उसे भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बलाना सरपंच नरेश ने गांव के ही कुछ लोगों पर सिविल अस्पताल में उसके साथ मारपीट करने, कपड़े फाडने व नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विष्णु-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed