{"_id":"5b79ab3542c792466d281a24","slug":"171534700341-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांग कर ड्राइवर को पीटा, बेसुध हालत में सोनीपत फैंक कर गाड़ी ले भागे 3 बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट मांग कर ड्राइवर को पीटा, बेसुध हालत में सोनीपत फैंक कर गाड़ी ले भागे 3 बदमाश
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट मांग कर ड्राइवर को पीटा, बेसुध हालत में फेंक गाड़ी ले भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेवाड़ी निवासी प्रवीन कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र सुमेर सिंह की गाड़ी में लिफ्ट लेकर तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सोनीपत में फेंककर बदमाश फरार हो गए।
प्रवीन ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। वह तीन साल से ओम प्रकाश यादव पुत्र काशीराम निवासी रेवाड़ी की गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को वह मालिक को अंबाला छोड़ने गया था। मालिक को वहां छोड़कर वह रात साढ़े 10 बजे वहां से चल दिया। रात एक बजे जब वह पानीपत टोल प्लाजा पहुंचा तो दो युवक आए व कहा कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है। उन्हें समालखा तक जाना है, वे उन्हें बैठा ले। इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठ गए। उनमें से एक परिचालक सीट पर तो दूसरा पीछे वाली सीट पर बैठ गया। टोल प्लाजा क्रास करते ही एक अन्य युवक ने गाड़ी के आगे हाथ करते हुए लिफ्ट मांगने का इशारा किया। उसने दिल्ली जाने की बात कही व गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गया। इसके बाद जब वह पानीपत फ्लाईओवर क्रास कर रोहतक गोहाना बाईपास के नीचे पहुंचा तो उसने कहा कि वह रोहतक के रास्ते रेवाड़ी जाएगा और वे तीनों वहीं उतर जाएं। इसके बाद पीछे वाली सीट पर बैठे युवक ने ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली व पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने उसे पीछे वाली सीट पर घसीट लिया। परिचालक वाली सीट पर बैठा बदमाश दायीं ओर आया व गाड़ी को वहां से चलाकर ले गया। बदमाशों ने पीड़ित ड्राइवर को सोनीपत के गांव रहमाणा की ओर फेंक कर गाड़ी, मोबाइल फोन व पर्स लेकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बहन के घर तक मांगी लिफ्ट, रास्ते में मारपीट और सामान लूटा
पानीपत। गांव बलाना इसराना निवासी बिजेंद्र पुत्र बल्लू राम ने बताया कि वह बस पाल ट्रैवल्स को ठेके पर लेकर चलाता है। शुक्रवार को वह सभी बस का कैश लेकर इसराना स्थित पुल के नीचे चला गया। वहां उसे पवन पुत्र रामकुमार इंडियन ट्रैवल्स की गाड़ी का ड्राइवर मिला। उसने कहा कि उसे उसकी बहन के घर हरि नगर जाना है, तो वो उसे वहां छोड़ दे। इसके बाद वह उसकी गाड़ी से उसने छोड़ने चला गया। पानीपत सिंगला होटल के पास रात को पौने 12 बजे वो पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद बिजेंद्र कहा कि इससे आगे वह पैदल ही चला जाए। इसके बाद पवन ने उसकी जेब पर झपट्टा मारा व पर्स निकाल लिया। इसमें 20 हजार 700 रुपये, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस था। इसके बाद बिजेंद्र नीचे उतर गया व वहां दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी पवन वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गाड़ी में मोबाइल फोन भी था।