फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राहगीरों सहित पुलिस को लूटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

राहगीरों सहित पुलिस को लूटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों सहित पुलिस को लूटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
राहगीरों सहित पुलिस को लूटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पानीपत। गांव सौदापुर से जाटल रोड पर राहगीरों को लूटने की फिराक में मौजूद 3 आरोपियों को सीआईए-टू ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उनकी पहचान विक्की उर्फ नवीना, दीपक व बलवान के रूप में बताई। आरोपियों ने गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

जानकारी देते हुए सीआईए-टू सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उक्त पते पर दबिश दी थी। टीम ने सरकारी गाड़ी के उपर लगी बत्ती को उतारा व अंदर की सभी लाइट बंद कर ली। सौदापुर से जाटल रोड पर करीब दो किलोमीटर चली तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने एक दम से रोड पर आ पुलिस की गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी रुकते ही एक युवक अपने हाथ में सरिया लिए गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। दूसरे युवक ने एक दम ड्राइवर की ओर जाकर गाड़ी की खिड़की खोल ड्राईवर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल तान कर कहा कि जो कुछ ले रहे हो निकाल दो नहीं तो गोली मार दूंगा। इतना सुनते ही बीच वाली सीट पर बैठे मुलाजिम ने गाड़ी की अंदर की लाइट ऑन कर दी। आरोपी गाड़ी में पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जा से मौके पर एक देशी पिस्तौल, एक लोहे की राड व एक टार्च बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed