फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -महिला को शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुराचार

-महिला को शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुराचार

Sat, 10 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
-महिला को शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। कोर्ट कांपलेक्स स्थित वकीलों की बिल्डिंग स्थित एक वकील के एक चैंबर में एक महिला से दुराचार करने का मामला सामने आया है। महिला बिल्डिंग के गेट पर नशे की हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक दृष्टया दो लोगों ने शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुराचार किया है। महिला का दावा है कि दोनों पर उसके पति को एक मामले में जमानत दिलवाने का झांसा दिया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने भी एक वकील के चैंबर में इस तरह की घटना होना माना है। थाना पुलिस इसकी कोई सूचना नहीं होने की बात कह रही है।
अदालतों की छुट्टी के चलते कुछ ही वकील अपने काम निपटाने आते हैं। शनिवार दोपहर को एक महिला वकीलों की बिल्डिंग के गेट पर बेसुध मिली। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला ने सबके सामने बताया कि उसका पति एक मामले में जेल में बंद है। एक वकील और एक नंबरदार ने उसकी जमानत कराने का आश्वासन दिया था। उन दोनों ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कुछ पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने महिला से दुराचार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने महिला से शिकायत देने और मेडिकल कराने के लिए कहा। इस पर महिला खुद ही पुलिस चौकी में जाने की बात कहकर वहां से चली गई। इसके बाद अपने काम निपटाने आए वकील वहां पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


कोर्ट की छुट्टियों के चलते वकील जरूरी काम से ही आते हैं। एक वकील के चैंबर में एक महिला के साथ दुराचार करने की जानकारी मिली है। महिला नशे में थी और चौकीदार ने पुलिस कंट्रोल रूप में इसकी सूचना दी थी। बार एसोसिएशन कोर्ट खुलते ही वकीलों की बैठक कर इस मामले को रखेगी। सभी वकीलों की सहमति के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल सिंह, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन पानीपत।

मेरे पास वकील के चैंबर में महिला के साथ शराब पिलाकर दुराचार करने की कोई जानकारी नहीं है। इस तरह का कोई मामला सामने आता है या फिर महिला की शिकायत मिलती है तो मामले में निष्पक्ष और उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सेक्टर-छह चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed