फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा, पत्नी और ड्राइवर घायल

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा, पत्नी और ड्राइवर घायल

Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा, पत्नी और ड्राइवर घायल
पानीपत। रविवार सुबह पेट्रोल पंप के समीप सीमेंट से भरे कैंटर में एक कार टकराने से 45 वर्षीय युवक बलजीत की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी, बेटा और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उनके परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। यह परिवार कनाडा में अपने बेटे और भाई से मिलकर आ रहा था। घर जाते समय कार ने खड़े सीमेंट से भरे कैंटर में टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिली तो पीड़ित परिवार के परिजन और रिश्तेदार सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के सरहिंद निवासी बलजीत उर्फ डिंपल अपनी पत्नी कर्णप्रीत के साथ 23 मई को कनाडा अपने बेटे गुुुरप्रीत और भाई जगदीप से मिलने गया था। रविवार सुबह करीब 3 बजे इनकी फ्लाइट दिल्ली पहुंची। वहां से उन्होंने पंजाब जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली। इसके लिए उन्होंने टैक्सी चालक अमृत पाल निवासी पटियाला, पंजाब को हायर किया। सुबह करीब 6 बजे जब वे पानीपत के फ्लाईओवर से होते हुए मलिक पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार ने सीमेंट से भरे खड़े कैंटर में टक्कर माद दी। सड़क किनारे खड़े कैंटर में रिफलेक्टर नहीं होने से कार चालक उसे देख नहीं पाया और हादसा हो गया। दुर्घटना में बलजीत उर्फ डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटा और कार चालक को भी गंभीर रूप से चोटें आई हैं। मौके पर तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया और इन्हें सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर बना किलर जोन, लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं : बता दें कि पानीपत का फ्लाईओवर किलर जोन बन चुका है। शहर में नीचे सड़क पर इतने भयंकर और दर्दनाक हादसे नहीं होते, जितने अब फ्लाईओवर पर हो रहे हैं। इस पर हो रही दुर्घटनाओं में भले ही कोई दिन अछूता हो, वर्ना करीब-करीब रोजाना एक हादसा दर्ज हो रहा है। पिछले एक महीने की बात करें तो सड़क दुर्घटनाओं में अब तक करीब 25 जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर स्पीड बनी सबसे बड़ा कारण : फ्लाईओवर पर वाहनों की अत्यधिक स्पीड इन हादसों का सबसे बड़ा कारण बन रही है। अब तक ज्यादातर हादसे ओवर स्पीड होने की वजह से हुए हैं। ज्यादा स्पीड होने की वजह से इमरजेंसी में वाहनों के ब्रेक तक काम नहीं कर पाते। ज्यादा स्पीड होने की वजह से टक्कर भी इतनी जबरदस्त होती है, कि वाहनों के परखच्चे उड़ जाते हैं।

रविवार सुबह एक दुर्घटना में कार सवार चार लोगों को चोटें आई थी। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य तीन घायल हुए थे। यह परिवार कनाडा से अपने परिवार के लोगों से मिलकर वापस अपने घर पंजाब की तरफ जा रहा था। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
रणबीर, एसआई, पुलिस थाना चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed