फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पत्नी-बच्चों से गाली-गलौज कर फंदे पर लटका, मौत

पत्नी-बच्चों से गाली-गलौज कर फंदे पर लटका, मौत

Sun, 26 May 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
पत्नी-बच्चों से गाली-गलौज कर फंदे पर लटका, मौत
पानीपत। पुरेवाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रहने वाले मजदूर ने पत्नी-बच्चों से गाली-गलौज व झगड़ा करने के बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पति के शव को फंदे से झूलता देख पत्नी से इसकी सूचना आस-पड़ोस में व मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से नीचे उतार कर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान पर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के कारणों को पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन

मूल रूप से दरभंगा बिहार निवासी महिला जयमाला ने बताया कि वे पिछले काफी महीनों से पुरेवाल कॉलोनी स्थित ममता के मकान में किराये पर अपने पति व 4 बच्चों के साथ रहती हैं। पति एक टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। शनिवार रात महिला का पति नशे में धुत हो कर आया। शराब पीने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद वो काफी देर तक पत्नी व बच्चों को गाली-गलौज करता रहा। पत्नी चारों बच्चों के साथ कमरे की छत पर जाकर सो गई व पति नीचे वाले कमरे में चला गया। सुबह जब उसकी पत्नी उठ कर नीचे आई, तो उसने पति का शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed